x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा,फैंस बोले क्यूट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी का चेहरा देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बिपाशा ने बेटी देवी के जन्म के बाद पहली बार उमकी फोटो फैंस के साथ शेयर की है। अभी तक बिपाशा ने अपनी बेटी को जमाने से छिपा कर रखा हुआ था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी काफी प्यारी लग रही है। टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, देवी की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। बिपाशा की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर देवी, बिपाशा की तरह दिखती है या करण की तरह।

बेटी देवी की फोटोज इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में देवी पेस्टल पिंक रंग की फ्रॉक और हेयर बैंड लगाए क्यूट सी स्माइल से सबका दिल जीत रही हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक हर कोई एक्ट्रेस की बेटी की बलाएं ले रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड…मैं देवी हूं’। बिपाशा बसु द्वारा कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर पर अब तक 2 लाख 53 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बिपाशा की पोस्ट पर उनके कई दोस्तों और फैन्स के कमेंट आए। इनमें एक थे इमरान अब्बास…इमरान और बिपाशा साल 2014 में आई ‘क्रिएचर 3डी’ में साथ नजर आए थे। इमरान ने लिखा, यह बहुत ही प्यारी है…काजल अग्रवाल ने लिखा, क्यूटेस्ट बच्ची…बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद। राजीव अदातिया ने लिखा, बहुत क्यूट. इनके अलावा राजीव अदातिया, पूजा डडलानी, विवान भटेना, सागरिका घाट्गे, करनवीर वोहरा, सोफी चौधरी समेत तमाम स्टार्स ने देवी का वेलकम किया और उन्हें बहुत प्यार दिया।

Back to top button