Close
ट्रेंडिंगविश्व

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मैनहैटन के कोर्ट में पेशी, अमेरिका जा रहा है नर्क में

नई दिल्ली : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार को मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने मैनहैटन के कोर्ट में पेशी के बाद अपने संबोधन में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन पर जमकर हमला बोला। ट्रंप ने कहा, “हमें अमेरिका को बचाना होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसे दिन आ सकते हैं। हमारा देश नरक में जा रहा है।। मैंने सिर्फ एक अपराध किया है जो है अपने देश की निडर हो कर रक्षा करना। हमें निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना है, जो इसे बर्बाद करना चाहते हैं।”

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान ट्रंप ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए खुद को बेकसूर बताया। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया। जुर्माना राशि स्टॉर्मी डेनियल्स को दी जाएगी। सुनवाई के बाद ट्रंप कोर्ट से रवाना हो गए। इस मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। वहीं, ट्रंप आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं।

कोर्ट में ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा- मैंने कोई अपराध नहीं किया। मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया। अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

ट्रम्प सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क के लिए निकले थे। न्यूयॉर्क में वे अपने ट्रम्प टावर में ठहरे। अगले दिन मंगलवार को उन्होंने सुबह 11:30 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 57 मिनट सुनवाई के बाद दोपहर 12:30 बजे फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने अपने घर मार-ए-लागो में रात सवा आठ बजे स्पीच दी। बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा- अमेरिका नर्क में जा रहा है और दुनिया हंस रही है।

Back to top button