x
मनोरंजन

विवियन डीसेना की गुपचुप शादी,बने बच्ची के पिता


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से मिस्त्र की गर्लफ्रेंड संग शादी रचा ली है। इतना ही नहीं, विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की चार महीने की बेटी भी है। अब इस मामले पर खुद विवियन डीसेना ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। साथ ही विवियन ने यह भी सवाल किया कि लोगों को इस बात की इतनी चिंता क्यों है।

इजिप्ट की पत्रकार नूरन अली से विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने सालभर पहले ही शादी कर ली थी लेकिन खुलासा मार्च, 2023 के शुरुआती हफ्तों में हुआ। बताया गया था कि दोनों मुंबई के एक फ्लैट में साथ रह रहे हैं। फिर खबर आई की इनकी दो महीने की बेटी भी है। फोटो पत्नी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन कोई पुख्ता जानाकरी नहीं थी। मगर अब सच सबके सामने आ गया है।

विवियन ने इंटरव्यू में पिता बनने की खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, “एक पिता बनना सपने के सच होने जैसा और बहुत ही खास एहसास है। जब-जब मैं अपनी बच्ची को अपनी बाहों में लेता हूं तो मैं खुद को दुनिया में सबसे ऊपर मानता हूं। मैं इससे ज्यादा और क्या ही मांग सकता हूं। हमने अपनी बेटी का नाम लयन विवियन डीसेना रखा है।”

Back to top button