Close
मनोरंजन

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर रोहन ठक्कर को कर रही है डेट

मुंबई – अंशुला कपूर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने से जुड़े फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब अंशुला कपूर ने स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दरअसल, अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसके बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बीते कई दिनों से ऐसे कयास लग रहे थे कि अंशुला अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अब उन्होंने अपने नए पोस्ट के जरिए इस बात को कंफर्म कर दिया है। उनकी ओर से शेयर की इस तस्वीर में वह रोहन के साथ पानी के अंदर रोमांटिक होती दिख रही हैं। इस फोटो के साथ अंशुला ने कैप्शन में 366 लिखा है, यानी दोनों को रिलेशनशिप में आए हुए एक साल का वक्त पूरा हो चुका है। यह तस्वीरें मालदीव की है, जहां दोनों पूल में एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं। अंशुला के इस पोस्ट पर उनकी बहनों के भी रिएक्शन सामने आए हैं। जान्हवी कपूर और खुशी ने इस पोस्ट के कमेंट में हार्ट इमोजी बनाया है।

बीते दिनों अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का एक वीडियो सामने आया था तब से इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कयासबाजी हो रही थी। अब अंशुला कपूर ने ये तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है। बता दें कि अंशुला कपूर मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना सूरी की बेटी हैं। मोना सूरी का निधन हो चुका है। वहीं, रोहन ठक्कर स्क्रीनराइटर के साथ ही फिल्ममेकर भी हैं।

Back to top button