x
मनोरंजन

एक्ट्रेस पूजा भट्ट हुई कोरोना पॉजिटिव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इसके चपेट में आ गई है। बीते दिन खबर ये आई थी कि अनुपम खेर की वाइफ और एक्ट्रेस किरण खेर को कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि पूजा को एक बार फिर कोरोना हो गया है। पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानाकारी दी है।

सुबह पूजा भट्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट में लिखा, और ठीक 3 साल बाद मेरा पहली बार कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आया है। लोगों मास्क पहनों! कोविड अभी भी बहुत करीब है और फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद आपको चपेट में ले सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आऊंगी।”

पूजा भट्ट, फिल्म निर्माता महेश भट्ट की सबसे बड़ी बेटी हैं। पूजा भट्ट ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म चुप में नजर आई थी। मूवी में उनके साथ सनी देओल समेत कई सितारे नजर आए थे। मालूम हो कि पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।

Back to top button