x
खेलट्रेंडिंग

WPL 2023 : आज की मैच को लेकर बड़ा अपडेट,देरी से शुरू होगा मुकाबला -जाने समय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आज महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। वहीं, गुजरात की कप्तान बेथ मूनी हैं, लेकिन अब मैच के कुछ ही घंटे पहले बड़ा बदलाव हुआ है।

WPL की ओपनिंग सेरेमनी में कई सितारे नजर आएंगे। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी, कीर्ति सनन परफॉर्म करती दिखेंगी,वहीं गीतकार और गायक एपी ढिल्लन भी स्टेज परफॉर्मेंस देंगे. फैंस के लिए स्टेडियम के गेट चार बजे खुलेंगे. ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6:25 पर होगी.इसके बाद मैच का टॉस होगा और फिर इस लीग की शुरुआत होगी।

महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच पहले मुकाबला 7.30 बजे (IST) से खेला जाना था। वहीं, टॉस 7 बजे (IST) होना था, लेकिन अब इस मुकाबले के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। नए टाइमिंग के मुताबिक अब टॉस 7.30 बजे (IST) होगा। वहीं, मैच 8 बजे (IST)से खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6.25 बजे से होगी। ऐसा माना जा रहा है कि ओपनिंग सेरेमनी के चलते ही टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है।

Back to top button