x
मनोरंजन

शहनाज गिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ करेंगी रोमांस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शहनाज गिल किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों शहनाज गिल ने अपनी शादी को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। शहनाज ने कहा था कि उनका शादी से विश्वास उठ गया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई और खुलासे किए थे। बता दें कि शहनाज गिल का आए दिन कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहता है। हाल ही में एक गाने में गुरु रंधावा के साथ नजर आई थी। इस बीच शहनाज से जुड़ी एक खबर आई है जिसमें ये बताया गया है कि वो अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बी प्राक के म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने की चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि इस गाने में दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी और गाने की शूटिंग भी की जा चुकी हैं। हालांकि अभी म्यूजिक वीडियो को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस खबर को सुनने के बाद से एक्साइटेड हो गए हैं।

शहनाज गिल इन दिनों अपने टॉक शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल की वजह से छाई हुई हैं। आए दिन उनके इस शो पर कोई न कोई सितारा आते रहता है। इसके अलावा शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्स से वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में वो बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन से मिली थी। इस दौरान दोनों ने ही जमकर धमाल मचाया। साथ ही एमसी स्टेन और शहनाज ने कैमरे के सामने पोज भी दिए।

शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं। इसके अलावा वह 100% में भी नजर आएंगी, जिसकी जानकारी उन्होंने पिछले साल दी थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इससे पहले वह दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म हौंसला रख में नजर आई थीं।

Back to top button