x
भारत

IAS रोहिणी और IPS डी रूपा की लड़ाई सोशल मीडिया पर आई -जाने पूरा मामला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – महिला आईपीएस और आईएएस अधिकारी के बीच लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी अधिकारी की निजी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसको लेकर राज्य की बोम्मई सरकार असमंजस में है। राज्य के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बढ़ती लड़ाई को देखते हुए खुद राज्य के गृहमंत्री को आगे आना पड़ा है।

डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी पर आरोप लगाया है कि वह अपनी निजी तस्वीरें पुरुष अधिकारियों के साथ शेयर कर रही हैं। रविवार को उस वक्त सब हैरान रह गए जब डी रूपा ने रोहिणी की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। उन्होंने दावा किया कि सिंधुरी ने तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को खुद भेजी थीं। वहीं रोहिणी ने भी पलटवार करते हुए रूपा पर उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाने का दावा किया।

कहां से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक रेस्टोरेंट में जनता दल के विधायक सा रा महेश के साथ आईएएस अधिकारी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं। बता दें, 2021 में जब सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं, तब दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। बता दें, वर्तमान में डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।

डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी पर कई संगीन आरोप लगाए। डी रूपा ने रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, इस तरह की तस्वीरें सामान्य लग सकती हैं लेकिन अगर एक महिला आईएएस अधिकारी एक, दो या तीन पुरुष अधिकारियों को ऐसी कई तस्वीरें भेजे तो इसका क्या मतलब है? उन्होंने आगे लिखा, यह उसका प्राइवेट मामला नहीं होगा, आईएएस सर्विस कंडक्ट रूल्स के अनुसार ये अपराध है। कोई भी जांच एजेंसी इन तस्वीरों की वास्तविकता की जांच कर सकती है।

रोहिणी ने डी रूपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं। रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और वॉट्सऐप स्टेटस से मेरी तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लिए गए। जैसा कि उन्होंने दावा किया है कि मैंने ये तस्वीरें कुछ अधिकारियों को भेजी हैं, मैं उनसे उनके नामों का खुलासा करने का आग्रह करती हूं।’

Back to top button