x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बड़ी खबर,दोनों अलगे हप्ते करेंगे सगाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बी-टाउन का यह हॉट कपल अगले हफ्ते सगाई करने वाला है। इस बात की जानकार ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने एक ट्वीट के जरिए दी। उमैर संधू ने ट्विटर पर लिखा, “बॉलीवुड से बड़ी ब्रेकिंग सामने आई है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में इंगेजमेंट करने वाले हैं।” उमैर संधू के इस ट्वीट के बाद फैंस में खलबली मच गई है और लोग मलाइका-अर्जुन को खूब ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सावर्जनिक किया था। यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते नजर आ जाते थे। फैंस काफी समय से अर्जुन और मलाइका की शादी का इंतजार कर रहे थे। यहां तक कि कई बार बी-टाउन के इस कपल से शादी को लेकर सवाल भी पूछे जाते थे। हालांकि अभी तक ना तो मलाइका और ना ही अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी थी।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी चंद घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो में बी-टाउन का यह हॉट कपल काफी दिलकश लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, “आपकी मुस्कान और हंसी बेहद ही संक्रामक है।”

Back to top button