x
भारत

कर्नाटक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 7 गिरफ्तार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बेंगलुरु: कर्नाटक से एक रूह कापने वाली घटना सामने आई है जाहा बेंगलुरु में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर के उस घटना का वीडियो बना लिया और मारपीट के बाद उसने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। लड़की को आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिया। और, मुख्य आरोपी ने अपने 7 दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना का खुलासा तब हुआ। तब जब पीड़िता रोती हुई घर पहुची, पीड़िता के माता-पिता ने जब उससे बात की तब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने घरवालों को बताया।

इसके बाद पीड़िता की मां ने 5 अप्रैल को येलहंका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button