PM नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली के राज घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनको श्रद्धांजलि दी.
#MartyrsDay | President Droupadi Murmu pays tribute at Raj Ghat in Delhi, on #MahatmaGandhiDeathAnniversary pic.twitter.com/HZQmWtl9Vu
— ANI (@ANI) January 30, 2023
30 जनवरी साल 1948 यहीं वो दिन था, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारकर हत्या की थी। आज बापू की 75वीं पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जब महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी, तब उनके मुख से निकलने वाले अंतिम शब्द ‘हे राम’ थे। बता दें कि महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे और इस अपराध की साजिश में उनका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई। 15 नवंबर 1949 को उन्हें फांसी दे दी गई थी।