x
भारत

BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डाक्युमेंट्री क्यों हो रहा है विवाद


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रशासन के इनकार करने के बावजूद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डाक्युमेंट्री दिखाने की घोषणा की थी, लेकिन स्क्रीनिंग से पहले ही बिजली काट दी गई और इंटरनेट भी बंद कर दिया गया। पुलिस की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटेन की मीडिया कंपनी बीबीसी ने विवादित डॉक्यूमेंट्री पर शुरू से ही सवाल खड़े हो रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में भी आक्रोश है। लोग इसे बड़ी साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री तक इस मामले में सफाई दे चुके हैं।

फरवरी 2002 में कारसेवकों से भरी ट्रेन को गोधरा में जलाए जाने के बाद 59 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे राज्य में दंगे भड़क उठे थे। इस दंगे में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे। पीएम मोदी ने दंगे रोकने में ढिलाई बरतने के आरोपों से इनकार किया है और 2012 में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हुई जांच के बाद उन्हें निर्दोष पाया गया। पीएम मोदी को क्लीन चिट पर सवाल उठाने वाली याचिका पिछले वर्ष खारिज कर दी गई थी। बीबीसी ने कहा है कि यह डॉक्युमेंट्री कड़े शोध के बाद तैयार की गई है और इसमें भाजपा से जुड़े नेताओं की राय भी शामिल की गई है।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इसका पहला पार्ट मंगलवाल को जारी किया गया है। इस सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर पर बातें की गईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके जुड़ाव, भाजपा में बढ़ते कद और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की चर्चा भी इसमें की गई है। पूरे सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात में हुए दंगों का किया गया है। भारत में ये सीरीज नहीं प्रसारित हुई, लेकिन लंदन समेत दुनिया के कई देशों में इसे बीबीसी ने चलाया। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसका दूसरा पार्ट 24 जनवरी को रिलीज किया जाना था।

Back to top button