x
ट्रेंडिंगभारत

भारतीय सेना दिवस : पीएम मोदी ने सेना दिवस पर सारे जवानो को दी बधाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन ब्रिटिश राज खत्म होने के बाद फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा ने 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट करते हुए कहा, “सेना दिवस पर, आइए हम भारतीय सेना के सैनिकों की अनगिनत कहानियों और बलिदानों को याद करें। उन्होंने हमेशा वीरता और साहस की एक नई सीमा बनाई है और आपदाओं के समय में रक्षक के रूप में भी काम किया है। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों को सलाम करती हूं।”

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सैन्य कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने भारतीय सेना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर भारतीय हमेशा हमारे सैनिकों का आभारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीयों को देश के सैनिकों पर गर्व है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”सेना दिवस पर, मैं सभी सैन्य कर्मियों, दिग्गजों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हर भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हमेशा हमारे जवानों का आभारी रहेगा।

इस साल सेना दिवस का आयोजन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किया गया है। इस बार की खास बात यह है कि इसका आयोजन पहली बार दिल्ली के बाहर किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, “राष्ट्र के लिए दक्षिण भारत के लोगों की वीरता, बलिदान और सेवाओं को पहचान देने के लिए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है। साथ ही यह फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को श्रद्धांजलि है क्योंकि वो कर्नाटक से संबंध रखते हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”आज 15 जनवरी को मैं भारतीय सेना दिवस के समारोह में भाग लेने के लिए बेंगलुरु में रहूंगा।” अपने एक अन्य ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आर्मी डे पर सभी भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई। राष्ट्र उनके अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और सेवा को नमन करता है। भारत को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों पर हमें गर्व है।”

Back to top button