x
भारत

जोशीमठ : जोशीमठ की गंभीर दहशत देख तीन जोन में बांटा केंद्र ने,ज्यादा बड़ी दरारें वाले घर में लाल निशान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – जोशीमठ की गंभीर दहशत शाम को इमारतों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र की एक टीम यहां पहुंची है। टीम आज ही राज्य सरकार को रिपोर्ट सौपेंगी। फिर उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन की तरफ से अब ऐसे घरों पर लाल क्रॉस के निशाना लगाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि इन जगहों पर आवाजाही को समय रहते प्रतिबंधित किया जा सके। यही नहीं ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार तीन दिन में डेंजर जोन से घर खाली नहीं करने वालों को जबरन हटाया जाएगा। उनके पुनर्वास के लिए भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन अब तक 129 परिवारों को डेंजर जोन से हटाकर पुनर्वासित कर चुका है। अब तक 600 से ज्यादा घरों में दरारें आ गई हैं। जिसे लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। चमोली के डीएम ने जोशीमठ के हालात को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि “जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से जिन घरों पर खतरा मंडरा रहा है उन मकानों को जिला प्रशासन की ओर से रेड क्रॉस लगाकर चिन्हित किया जा रहा है।

जोशीमठ के सिंधी गांधीनगर और मनोहर बाग एरिया डेंजर जोन में हैं। यहां के मकानों पर रेड क्रॉस लगाए गए हैं। प्रशासन ने इन मकानों को रहने लायक नहीं बताया है। चमोली DM हिमांशु खुराना ने बताया कि जोशीमठ और आसपास के इलाकों में कंस्ट्रक्शन बैन कर दिया गया है।

Back to top button