x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

एआर रहमान जन्मदिन : ‘दिलीप कुमार’ से बने रहमान ने शादी के लिए रखी थी शर्त


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज पूरी दुनिया में ए आर रहमान का जादू है कि फैंस उनके हर गाने को हमेशा सुनना पसंद करते हैं। आज ए आर रहमान का जन्मदिन हैं। उनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को तमिलनाडु में हुआ था। रहमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने न केवल कंपोज किए बल्कि गाए भी, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं।

एआर रहमान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एआर रहमान भारत के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। उनका संगीत हमेशा से अलग माना जाता रहा है। रहमान की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है, लेकिन उनकी लव लाइफ काफी दिलचस्प है। वह अपनी पत्नी सायरा बानो से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने शादी के लिए अपनी मां से तीन शर्तों पर रखी थी।

एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार है। बता दें कि एआर रहमान ने धर्मांतरण कर अपना नाम बदल लिया था। दिलीप की छोटी बहन काफी बीमार हो गई थी, डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। ऐसे हालात में अपनी बहन के लिए मस्जिदों में दुआएं मांगी, चमत्कार हुआ और बहन ठीक हो गई। इस घटना ने दिलीप के मन पर गहरा असर डाला और इस्लाम कबूल कर लियाजो कई मौके पर उनके लिए एक चर्चा का विषय भी रहा है। अपने संगीत से लोगों के दिलों में बस जाने वाले रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता भी संगीतकार थे।

उन्हें अपनी होने वाली पत्नी में क्या क्या गुण चाहिए। उनको जैसी लड़की चाहिए थी, मां ने अपने बेटे के लिए वैसी ही लड़की ढूंढने का बेड़ा उठा लिया। अरे… हमने तो आपको यह बताया ही नहीं कि एआर रहमान को अपनी होने वाली बेगम में क्या क्या गुण चाहिए। तो चलिए बताते हैं, पहला कि वह खूब पढ़ी लिखी हो, वह ऐसा इसलिए चाहते थे क्योंकि रहमान ने सिर्फ स्नातक ही पढ़ पाए थे। दूसरा उसे संगीत से प्रेम हो और तीसरा वह बहुत शालीन होने के साथ खूबसूरत भी हो। इन सभी खूबियों से भरपूर लड़की तलाशना बेहद मुश्किल था रहमान की मां के लिए, क्योंकि तीनों ही गुण किसी एक में मिलना आसान नहीं था।

Back to top button