x
विश्व

Russia Ukraine War: हिंद महासागर में महाविनाशक युद्धपोत भेज रहा रूस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने बेहद ही घातक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस जंगी बेड़े को अटलांटिक महासागर में तैनात किया है। पुतिन ने जिरकॉन मिसाइल से लैस युद्धपोत को कॉम्बैट ड्यूटी पर तैनात किया है। हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस रूसी नौसेना के युद्धपोत की तैनाती से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि रूस (Russia) किसी भी हाल में यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) से पीछे नहीं हटने जा रहा है।

पुतिन ने यूक्रेन में जारी जंग के बीच ही अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए हिंद महासागर पर तैनाती का फैसला किया है। बुधवार को रूसी राष्‍ट्रपति ने एक वीडियो कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित किया। इसी दौरान उन्‍हेंने एडमिरल गोर्शकोव की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। इस मौके पर रूसी रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगू और फ्रिगेट कमांडर इगोर क्रोखमाल भी मौजूद थे। विशेषज्ञ मानते आए हैं कि रूस का हिंद महासागर में आना भारत के लिए अच्‍छी खबर नहीं है।

हाइपरसोनिक मिसाइल अपनी गति और सटीकता की वजह से विरोधी पर बढ़त हासिल करने के बेहतरीन हथियार के रूप में साबित हो सकते हैं. रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और एडमिरल ऑफ द फ्लीट ऑफ द सोवियत यूनियन गोर्शकोव जंगी बेड़े के कमांडर इगोर क्रोखमल के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस में पुतिन ने कहा कि युद्धपोत जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस थ। उन्होंने कहा कि इस तरह के ताकतवर हथियार रूस को संभावित बाहरी खतरों से मजबूती के साथ सुरक्षा करेंगे.

Back to top button