x
विश्व

चीन के झेजियांग में पुरे दिन में आए कोरोना के दस लाख केस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – चीन में एक बार फिर कोरोना से कोहराम मच गया है। चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस स्थिति से चीन में खलबली मची हुई है। चीन की वजह से दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना फैल रहा है. चीन में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयानक है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं. झेजियांग प्रांत में एक दिन में 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

निक्केई एशिया की रिपोर्ट ने झेजियांग में कोरोना की गंभीर स्थिति की जानकारी दी है। ब्रिटेन स्थित शोध समूह एयरफिनिटी द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए निक्केई एशिया ने कहा कि चीन में दैनिक मामले बहुत अधिक हैं। इसकी पुष्टि झेजियांग में कोरोना के प्रकोप से हुई है। इस बीच पूरे चीन में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ग्वांगडोंग प्रांत के डोंगगुआन में शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या ढाई से तीन लाख के बीच रही। वहीं, शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में पांच लाख से ज्यादा संक्रमित मिले।

झेजियांग प्रांत चीन का प्रमुख विनिर्माण केंद्र है। यह शंघाई के पास स्थित है। इसकी आबादी करीब 6.5 करोड़ है। इसका मुख्य शहर, हांग्जो, चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप के साथ-साथ कई अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों का घर है। एपल के अलावा जापानी वाहन निर्माता निडेक और कई अन्य विदेशी निर्माताओं की भी यहां इकाइयां हैं। कोरोना के प्रकोप के कारण इन इकाइयों का संचालन प्रभावित हो सकता है और वैश्विक उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा है।

झेजियांग में कोरोना की गंभीर स्थिति की जानकारी दी है। ब्रिटेन स्थित शोध समूह एयरफिनिटी द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए निक्केई एशिया ने कहा कि चीन में दैनिक मामले बहुत अधिक हैं। इसकी पुष्टि झेजियांग में कोरोना के प्रकोप से हुई है। इस बीच पूरे चीन में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ग्वांगडोंग प्रांत के डोंगगुआन में शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या ढाई से तीन लाख के बीच रही। वहीं, शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में पांच लाख से ज्यादा संक्रमित मिले।

Back to top button