Close
मनोरंजन

RRR स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जल्द बनेगे माता पिता,शेयर की तस्वीर

मुंबई – राम चरण ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस तरह से राम चरण के लिए साल 2022 काफी लकी रहा है। राम चरण और उपासना कामिनेनी शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं, राम चरण के पिता और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंस इस खुशखबरी को शेयर किया है।

राम चरण और उपासना कामिनेनी ने साल 2012 में शादी की थी। बताया जाता है कि ये दोनों कॉलेज में एक साथ थे और बाद में अच्छे दोस्त बन गए। फिर राम चरण और उपासना कामिनेनी रिलेशनशिप में आ गए और बाद में शादी कर ली थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण पिछली बार अपने पिता चिरंजीवी के साथ फिल्म ‘आचार्य’ में नजर आए थे।

Back to top button