x
विश्व

अजीत डोभाल ने आतंकवाद भारत और इंडोनेशिया के बीच शांति और संस्कृति के लिए खतरा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि सीमा पार आईएस से प्रेरित आतंकवाद भारत और इंडोनेशिया के लिए खतरा बना हुआ है। भारत और इंडोनेशिया के बीच सामाजिक सौहार्द्र और अंतरधर्म शांति की संस्कृति को कायम रखने में उलेमा की भूमिका को लेकर आयोजित समारोह को संबोधित किया। दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित समारोह में NSA डोभाल ने इंडोनेशिया में आए भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया।

अजीत डोभाल ने कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने इंडोनेशिया में हाल ही में आए भूकंप के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. डोभाल ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर दुनिया को बड़ा संदेश दे सकते हैं. उन्होंने सामाजिक समरसता के प्रतीक होने के नाते इंडोनेशिया की सराहना की और कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी होने के बावजूद देश अपने पुराने रीति-रिवाजों से जुड़ा रहा है.

उन्होंने कहा कि हमारे साझा पड़ोस की बेहतरी के लिए हमारे आर्थिक और रक्षा संबंध भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे ताल्लुकाद 14वीं शताब्दी से चले आ रहे हैं। भारत और इंडोनेशिया मिल कर दुनिया को बड़ा मैसेज दे सकते। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया समाजिक सदभावना की बड़ी मिसाल, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी होने के बावजूद यह देश पुराने रीति रिवाज के साथ जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण सेतु रहा है, क्योंकि लाखों भारतीय बाली जाते हैं और इंडोनेशियाई लोग भारत में ताजमहल देखने आते हैं. डोभाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत और इंडोनेशिया, उनके इतिहास, विविधता, साझा परंपराओं और बढ़ती द्विपक्षीयता को देखते हुए एशिया में शांति, क्षेत्रीय सहयोग और समृद्धि की संभावनाओं को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। हम (भारत-इंडोनेशिया) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फल-फूल रहे लोकतंत्र हैं।

Back to top button