मुंबई – जाने-माने सिंगर केके बीते 31 मई 2022 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कोलकाता के एक लाइव कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। कल सुबह केके का परिवार कोलकाता पहुंचा। परिवार के आते ही केके के निधन से जुड़ी इन्वेस्टीगेशन भी शुरू हो गई थी। यहां पर शाम को केके को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। बीती रात ही केके के पार्थिव शरीर को कोलकाता से मुंबई लाया गया है। आज मुंबई में केके का अंतिम संस्कार हो गया। फिल्मी और संगीत की दुनिया से जुड़े तमाम सेलेब्स केके के घर उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
53 साल की उम्र में केके (Singer KK) इस तरह दुनिया को अलविदा कहकर चले जाएंगे, इस बात का किसी को भी अंदाजा नहीं था, मधुर आवाज के धनी केके को इस दुनिया से गए कई घंटे बीच चुके हैं लेकिन फैंस के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।