Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सनी लियोन 10,000 प्रवासी मजदूरों को खिलाएंगी खाना

मुंबई – कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पुरे भारत में अपनी घातक प्रभाव फैलाती जा रही हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 4,28,000 से भी ज्यादा covid19 के नए मामले सामने आये हैं।

इस वैश्विक महामारी से जूझ रहे देश को मदद करने कई बॉलीवुड स्टार्स, सेलेब्स, NGO, मित्र विदेशी राष्ट्र सामने आये। हालही में बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोन 10,000 प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सामने आयी। कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मुसीबतो का सामना गरीब और प्रवासी मजदूरों को करना पड रहा हैं।

तभी सनी प्रवासी मजदूरों को प्रोटीन-पैक शाकाहारी भोजन खाना वितरित करेंगी। सनी ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) के साथ हाथ मिलाई हैं। सनी ने इस बात की जानकारी अपने सोशियल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके दी।

Back to top button