x
राजनीति

जाने कतारगाम सीट का इतिहास,गोपाल इटालिया खेल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

गुजरात – आम आदमी पार्टी गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया मैदान में हैं। भाजपा ने मौजूदा विधायक विनोद मोरडिया को टिकट दिया है। मोरडिया गुजरात सरकार में राज्य मंत्री भी हैं। ये सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। अब तक हुए दोनों चुनाव में भाजपा ने ही जीत दर्ज की है।

2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नानूभाई वनानी ने कांग्रेस उम्मीदवार नन्दलाल पांडव को 43 हजार वोटों से हराया था। नानूभाई को 88 हजार छह सौ ज्यादा वोट मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को 45 हजार वोट से ही संतोष करना पड़ा। 2012 में कतारगाम सीट से कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने विनोद मोरडिया को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जिग्नेश जिवानी को 79 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया था। विनोद को इस चुनाव में एक लाख 25 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को 46 हजार वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

भाजपा ने राज्य मंत्री विनोद मोरडिया और आम आदमी ने गुजरात ईकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यहां एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान होगा। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।

Back to top button