मुंबई – पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर कंफर्म किया है कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने न्यूली बॉर्न बेटे के साथ नजर आए। साथ ही बैकग्राउंड में सिद्धू मूसेवाला की एक तस्वीर भी दिखी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिद्धू मूसेवाला की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस के बीच भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
सिद्धू मूसेवाला के पित बलकौर सिंह
सिद्धू मूसेवाला के पित बलकौर सिंह ने शनिवार की सुबह ही जानकारी शेयर की कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरण द्वारा फिर से बेटे को जन्म देने से हवेली में फिर से जश्न का माहौल है। 58 वर्ष की उम्र में चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है।
2 साल पहले हुआ था सिद्धू मूसेवाला का मर्डर
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का निधन 2 साल पहले हुआ था। उनकी मृत्यु 29 मई 2022 को मनसा में हुई थी। जहां उन्हें गोलियों से भून दिया गया था। जिसके बाद अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई थी। सिद्धू मूसेवाला की मौत से पंजाब ही नहीं, पूरे देश में सनसनी मच गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने विवादित रैप सॉन्ग्स की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे।