x
भारत

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी,कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – इस बार कोलकाता से मुंबई (Kolkata to Mumbai) जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के महज कुछ समय बाद ही लौटना पड़ा। विमान में 156 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Netaji Subhash Chandra Bose International Airport) इंडिगो की एक फ्लाइट उड़ान भरी थी।

इंडिगो की फ्लाइट 156 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के उड़ान भरते ही पायलट ने एयर ट्राफिक कंट्रोल (ATC) को तकनीकी खराबी की सूचना दी। इसके बाद फ्लाइट को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस उतार लिया गया।

पिछले कुछ समय से इंडियो के कई विमानों में तकनीकी खराबी के कई मामले सामने आए हैं। 28 अक्टूबर को दिल्ली से बेंगलुरू (Delhi to Bengaluru Flights) के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे इंडिगो के एक विमान के एक इंजन में आग लग गई थी। इस कारण से दिल्ली हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर आपातकाली स्थिति घोषित करनी पड़ी थी। विमान में 177 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।

फ्लाइट वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी का ये पहला मामला नहीं है।इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में चिंगारी की खबर सामने आई थी। फ्लाइट के टेकऑफ करते ही इंजन से चिंगारी निकलता देखा गया था, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Back to top button