x
राजनीति

गुजरात के रण में उतरेंगे सोनिया-राहुल,करेंगे 15 दिन में 25 रैलियां


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कांग्रेस ने अपना पूरा जोर मिशन गुजरात पर फोकस कर दिया है। इसके तहत पार्टी आगामी 15 दिनों में कुल 25 मेगा रैली करेगी जो 125 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। कांग्रेस की ये रैलियां आक्रामक चुनावी रणनीति के तहत होंगी, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दोनों मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत और भूपेश बघेल; कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों और ओबीसी-एससी-एसटी-अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेता भी आगामी दिनों में गुजरात में रैलियां और चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बार भी कांग्रेस ने आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई है।

राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इसके कारण वो हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए थे, लेकिन अब खबर है कि वो गुजरात जा सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस ने बूथ प्रबंधन पर अधिक भरोसा करते हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में अपनी रणनीति बदली है। राहुल गांधी ने फरवरी 2022 में द्वारका में राज्य स्तरीय चिंतन शिविर में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी; जिसके बाद, पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए एक “मौन अभियान” योजना लागू की। इसके अलावा, कांग्रेस ने इस बार बड़े पैमाने पर घर-घर अभियान पर ध्यान केंद्रित करने का विकल्प चुना है।

पिछली बार कांग्रेस ने आक्रमक प्रचार अभियान चलाया था। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी ने किया था। तब कांग्रेस ने बीजेपी को जबरदस्त चोट दी थी। इस बार, कांग्रेस पार्टी ने बूथ प्रबंधन पर अधिक भरोसा करते हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में अपनी रणनीति बदली है। राहुल गांधी ने फरवरी 2022 में द्वारका में राज्य स्तरीय चिंतन शिविर में पार्टी के अभियान की शुरुआत की थी।

Back to top button