x
विश्व

Tanzania में हादसाः लैंडिंग के समय झील में क्रैश हुआ विमान,20 लोगो हुई मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – तंजानिया में विमान एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हो गया। बताया गया है कि प्रिशीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान जिस वक्त बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, ठीक उसी वक्त पायलट का नियंत्रण छूट गया और विमान एयरपोर्ट के पास विक्टोरिया झील में जा गिरा। यह विमान दार एस सलाम से बुकोबा वाया म्वांजा होकर जा रहा था।

सुबह यह छोटा यात्री बुकोबा हवाई अड्डे की तरफ जा रहा था। इस बीच, यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और फिर विक्टोरिया झील में जा गिरा। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट में विमान कंपनी और चालमिला के हवाले से जानकारी दी गई कि फ्लाइट में कुल 43 लोग थे, जिसमें 39 यात्री थे और चार क्रू सदस्य थे।

कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम मवापाघले ने संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मियों ने काफी लोगों को बचाया। विलियम के अनुसार, ‘‘जब विमान हवा में 100 मीटर की ऊंचाई पर था, तभी इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा। बरसात हो रही थी और विमान पानी में गिर गया। बचाव कार्य जारी है।’’

इस घटना के सामने आते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में 43 यात्री सवार थे। वहीं, इस हादसे में 19 लोगों के मरने की भी खबर है। इनमें विमान के दोनों पायलट भी हो सकते हैं। राहत-बचाव कर्मियों ने तालाब में गिरे 26 लोगों को बचा लिया है।

Back to top button