Close
विश्व

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की भारत की तारीफ, लोगों को कहा प्रतिभाशाली

नई दिल्ली – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के नागरिकों को प्रतिभाशाली, बहुत मेहनती और महत्वाकांक्षी कहकर प्रशंसा की है. शुक्रवार को रूस के एकता दिवस के अवसर पर पुतिन ने कहा कि ‘भारत अपने विकास के मामले में बेहतरीन नतीजे हासिल करेगा.

रूसी (Russia) राष्ट्रपति ने भारत की शानदार क्षमताओं की तारीफ की। मूल रूप से रूसी भाषा में दिए गए पुतिन के अनुवादित भाषण के अनुसार, ‘भारत (India) अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। करीब डेढ़ अरब लोग ही भारत की सबसे बड़ी संभावना हैं.वहां पर प्रतिभाशाली लोगों की बड़ी जमात है.’ व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति की प्रशंसा की और कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त हैं. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के उन व्यक्तियों में से एक हैं जो अपने देश के हित में एक स्वतंत्र विदेश नीति को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं.

भारत की क्षमता और रूस की ‘अद्वितीय सभ्यता तथा संस्कृति’ का जिक्र किया। उन्होंने रूसी और वैश्विक इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों ने किस तरह लूटपाट की अफ्रीका का इसका उदाहरण है। पुतिन ने कहा, ‘काफी हद तक, पूर्व औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा हासिल की गई समृद्धि अफ्रीका की लूट पर आधारित रही। यूरोप का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। संसाधनों की लूट, डकैती और लोगों को दास बनाना यूरोप की प्रथा है और इसी कारण इन औपनिवेशिक ताकतों ने किसी को उभरने नहीं दिया।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उनके देश के साथ भारत के विशेष संबंध हैं, जो दशकों से वास्तव में घनिष्ठ सहयोगी संबंधों की नींव पर बने हैं. पुतिन ने कहा कि रूस का भारत के साथ कभी कोई विवाद नहीं रहा और दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया. गौरतलब है कि सितंबर में पुतिन और मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में मिले थे. जहां पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया. जब पुतिन ने भारत की तारीफ की हो। कुछ दिन पहले ही पुतिन ने पीएम मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था.

[attach 1]

Back to top button