x
मनोरंजन

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर कर रहें है एक दूसरे को डेट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस अनन्या पांडे अब तक करीब 3-4 फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक्ट्रेस के काम से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है। अदाकारा अनन्या पांडे के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी कई दफा सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में अदाकारा अनन्या पांडे का नाम एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ जुड़ता दिख रहा है बुधवार रात को रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की कुछ फोटोज सामने आईं जिसमें दोनों सबसे अलग एक-दूसरे के साथ बात करते दिखे। इतना ही नहीं अब गुरुवार को मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी रखी थी जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस दौरान आदित्य और अनन्या लगभग एक समय पर आए और फिर दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं।

इनके रिलेशनशिप की अफवाह करण जौहर के शो कॉफी विद करण से हुई थी। करण ने बताया था कि एक पार्टी के दौरान उन्होंने आदित्य और अनन्या को साथ में काफी अलग में टाइम स्पेंड करते देखा। अनन्या ने इस पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया। लेकिन उन्होंने आदित्य को हॉट बोला था। खैर अब देखते हैं कि आखिर कब तक दोनों इन खबरों को रोक पाएंगे। करण जौहर के इस सवाल पर अदाकारा अनन्या पांडे सकपका गई थीं। बस, तभी से ही अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच क्या खिचड़ी पक रही है। इस पर हर किसी की नजर है। अब बीते दिन अनन्या पांडे और फिल्म स्टार आदित्य रॉय कपूर ने फिल्मनिर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में हिस्सा लिया था। इस पार्टी में कई सितारे भी पहुंचे थे। इन सितारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर के बैकग्राउंड में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक कोने में गुपचुप बातें करते दिख रहे हैं।

अनन्या के बारे में बता दें कि इससे पहले वह ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी अपना रिलेशन एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन दोनों को साथ में कई बार टाइम स्पेंड करते देखा गया था। इतना ही नहीं दोनों इसी साल के शुरुआत में साथ में मालदीव भी गए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में आते हुए और जाते हुए स्पॉट किया गया था। करण जौहर ने अपने शो में ये भी बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे और अब अलग हो गए हैं।

Back to top button