x
मनोरंजन

रणबीर कपूर का फिल्म ‘शमशेरा’ खतरनाक लुक आया सामने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर फिल्म शमशेरा से रणबीर का अनोखा लुक वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर एकदम अलग और अनोखे अंदाज में दिख रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस पोस्टर को आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया है, ये सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म का पोस्टर लीक हो गया है या फिर ये फैन मेड है।

णबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में उनके अलावा वाणी कपूर, संजय दत्त लीड रोल में होंगे। इस पोस्टर को देखकर फैंस रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्टर बिल्कुल अलग अंदाज में होंगे। फैंस को रणबीर का ये किलर लुक खूब भा रहा है।

मेकर्स ने शमशेरा का छोटा सा टीजर शेयर किया था। जिसमें संजय दत्त, वाणी कपूर अपनी आवाज में शमशेरा के बारे में बताते हैं और फिर रणबीर कपूर कहते हैं, ‘लेकिन कोई भी आपको स्वतंत्रता नहीं देता है। आपको इसे जीतना होगा। करम से डकैत, धर्म से आज़ाद शमशेरा!’ करण मल्होत्रा फिल्म के डायरेक्टर हैं और इसमें आशुतोष राणा, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला लीड रोल में हैं।

Back to top button