x
ट्रेंडिंगभारत

मौसम विभाग का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की संभावना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है,इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 22 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य में यह दबाव का क्षेत्र बन सकता है,आईएमडी के मुताबिक, इसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।

मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि तूफान तटीय क्षेत्रों में तबाही भी मचा सकता है। हालांकि इसकी सटीक जानकारी कम दबाल का क्षेत्र विकसित होने के बाद ही दी जा सकती है। भविष्यवाणी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों कि छुट्टियां कैंसल कर दी हैं। इसके अलावा सरकार ने तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया है। अगर बंगाली की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदलता है तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, केरल सहित 10 राज्यों के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मॉनसून की विदाई देर से हुई और अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि तमिनलाडु और केरल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

Back to top button