x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सारा के बाद अब पैपराजी पर एक बार फिर से भड़की करीना कपूर, तैमूर भी चिल्लाते देखें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान अक्सर अपने फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. ऐसे में हाल ही में एक बार फिर से छोटे नवाब तैमूर अली खान का वीडिय वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी मां करीना कपूर और छोटे भाई जैह के साथ नजर आ रहे हैं और एक बार फिर से उन्होंने पैपराजी को अपने अपने अंदाज में डांट लगाई है. दरअसल तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमे वह मीडियाकर्मियों से कह रहे हैं, ‘बस करो’.

तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तैमूर को पैपराजी पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. तैमूर अली खान का ये वीडियो फैमस फोटोग्रैफर विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में करीना कपूर खान, तैमूर और जेह अली खान को देखा जा सकता है. वीडियो में, तैमूर को अपना हाथ लहराते और चिल्लाते हुए देखा गया, “बंद कर दादा, बंद कर दादा. बंद करिये उसे..इसे बंद करें. करीना उन्हें खींचती नजर आई.

वीडियो में तैमूर पापाराजी से जिस तरह से बात कर रहे हैं उनका अंदाज जहां कुछ लोगों को अच्छा लग रहा है, वहीं कुछ लोग उनकी मां करीना और तैमूर को उनके व्यवहार के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- घर के संस्कार हैं. एक अन्य ट्रोल ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘अच्छे संस्कार दिए गए हैं लड़के को। कभी गांव आकर देखो यहां प्यारे बच्चे कैसे बात करते हैं.’ एक यूजर ने लिखा- ये क्या लैंग्वेज है. एक शख्स ने लिखा कि मां-बाप ही इतने संस्कारी हैं ना.

Back to top button