x
लाइफस्टाइल

गायनेकोलॉजिस्ट से महिलाएं नहीं छुपाती ये सीक्रेट्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आयुष्मान मेल गायनेकोलॉजिस्ट बनकर आए हैं। जो खुद को गलत जगह महसूस करता है। क्योंकि, आमतौर पर यह जॉब महिलाओं के लिए कंफर्टेबल मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गायनेकोलॉजिस्ट किस चीज के डॉक्टर होते हैं? दरअसल, इन्हें हिंदी में महिलाओं का डॉक्टर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) भी कहा जाता है।

महिलाएं अपनी सेक्शुअल हिस्ट्री के बारे में पति के सामने भी बात करने से शर्माती हैं। लेकिन गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर के सामने यह शर्म छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि, यह जानकारी यौन संचारित रोगों और वजायनल इंफेक्शन के खतरे का पता लगाने के लिए जरूरी है। कम उम्र में शारीरिक संबंध (physical relation in young age) बनाने से महिलाओं में एचपीवी इंफेक्शन और सर्वाइकल डिस्प्लेसिया रोग हो सकता है।

महिला को यूरीनरी या फीकेल लीकेज (मल-मूत्र का निकल जाना) की समस्या है, तो यह दिक्कत भी गायनेकोलॉजिस्ट से नहीं छिपानी चाहिए। इसके पीछे के कारणों को पता करके डॉक्टर जरूरी इलाज शुरू कर सकता है। कई बार महिलाओं की इस समस्या का इलाज करने के लिए सर्जरी भी करनी पड़ती है। आमतौर पर महिलाओं को यह समस्या डिलीवरी के बाद होती है।

महिलाएं सेक्स नहीं कर पाती हैं और उन्हें इंटरकोर्स के दौरान दर्द या ब्लीडिंग (pain or bleeding during intercourse) होती है, तो उनको यह बात अपने गायनेकोलॉजिस्ट को जरूर बतानी चाहिए। क्योंकि, महिलाओं की यह समस्या वजायनल ड्राईनेस के कारण हो सकती है। महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी, लंबे समय से बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल और मेनोपॉज के कारण वजायना में ड्राईनेस आ सकती है।

अगर महिला के प्राइवेट पार्ट (वजायना) के आसपास दाने या असामान्य उभार दिखता है, तो इसके बारे में गायनेकोलॉजिस्ट को बताना महिला के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। क्योंकि, यह एसटीडी, हर्पीज, जेनाइटल वार्ट्स आदि के लक्षण हो सकते हैं। जिसकी समय पर जांच करके डॉक्टर जरूरी इलाज शुरू कर सकता है।

पीरियड्स के दौरान अधिकतर महिलाओं को दर्द, क्रैम्प जैसी पीएमएस के लक्षण झेलने पड़ते हैं। लेकिन अगर आपके लक्षण गंभीर हैं या पीरियड्स का दर्द असहनीय है, तो गायनेकोलॉजिस्ट से इस बारे में बात करें। क्योंकि यह एंडोमेट्रियोसिस और यूटेराइन फाइब्रोइड्स का लक्षण हो सकता है। जो कि आगे चलकर गंभीर बीमारी बन सकती है।

अपने पार्टनर से वजायना के बारे में बात करना कुछ महिलाओं के लिए एक अतरंगी टॉपिक हो सकता है। लेकिन, डॉक्टर को बताने में में शर्माने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि, इसके पीछे वजायना में बैक्टीरिया या अन्य इंफेक्शन हो सकता है। जिसका इलाज जल्द से जल्द होना चाहिए।

Back to top button