x
भारतलाइफस्टाइल

कोरोना वैक्सीन चमत्कार, 5 साल से गूंगा था शख्स अब लगा….


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस (coronavirsu) की चपेट में है। आलम ये है कि लाख कोशिशों के बावजूद महामारी बढ़ती ही जा रही है। वहीं, इस वायरस से बचने के लिए वैक्सीनेशन का काम भी जोर-शोर से चल रहा है। हालांकि, वैक्सीन को लेकर अब भी कई लोगों में शंका है। जबकि, कुछ लोग डर के कारण अब भी वैक्सीन लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन, कोरोना वैक्सीन को लेकर झारखंड (Jharkhand) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, जो शख्स पिछले पांच साल से गूंगा बना हुआ था वो अचानक बोलने लगा हैं।

वैक्सीन लगने के बाद उनके शरीर में अचानक नई जान आ गई और आवाज भी साफ हो गया। शरीर के कई अंगों ने अचानक हरकत करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन का ही यह कमाल है। वहीं, चिकित्सा प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि चार जनवरी को दुलारचंद को उसके घर जाकर वैक्सीन दिया गया था, जिसके एक दिन बाद यानी पांच जनवरी से ही उनके बेजान शरीर में हरकत शुरू हो गई।

बोकारो के पेटरवार प्रखंड स्थित सलगाडीह गांव के रहने वाले 55 साल के दुलारचंद मुंडा एक साल से बेडरेस्ट पर थे। जबकि, पांच साल से वो बोल नहीं पा रहे थे। दरअसल, एक सड़क हादसे में दुलारचंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। काफी समय तक उनका इलाज चला, जिसके बाद वो ठीक हो गए। लेकिन, शरीर के कई अंगों ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था। पिछले कुछ सालों से तो वो पूरी तरह बिस्तर पर लेटे हुए थे। हाल ही में उन्हें कोरान वैक्सीन (कोविशील्ड) लगाई गई। इसके बाद तो चमत्कार ही हो गया। 

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button