x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

जाने आज का राशिफल : कुंभ राशि को खर्चे में रखना होगा ध्यान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली –
मेष राशिफल :
भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। हंसी-मजाक में भी समय बीत जाएगा। छात्रों को उनकी सफलता के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। एक नकारात्मक सोच आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है, इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें, मित्रों एवं परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी. आज का दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ राशिफल :
आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता का अनुभव करेंगे. इसके परिणामस्वरूप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। अपने उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे. आर्थिक योजना बना सकेंगे. आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

मिथुन राशि :
आज अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाना चाहिए जिससे आप ताजगी महसूस कर पाएं। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। राजनीतिक मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी काम बनेंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशिफल :
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी. किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है. व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवन साथी से सुख मिलेगा। शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है,आज का दिन भोजन सुख के लिए अच्छा है।

सिंह राशि :
सिंह राशि के जातक आज अपने संबंधों को मजबूत बना पाएंगे। प्रेम और स्नेह के बल पर आप घर में आनंद का माहौल बनाए रख सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे काम करना पड़ सकता है जिसे आप दिल से करना नहीं चाहते हैं। आज हो सके तो आपको यात्रा का प्लान टाल देना चाहिए। आज भावुकता को अपने पर हावी न होने दें नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। घर गृहस्थी के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल :
आपका आज का दिन धार्मिक काम में व्यतीत होगा. किसी धार्मिक स्थान पर जा सकेंगे. विदेश जाने का अवसर मिलेगा। दोस्तों से लाभ मिलेगा. कार्यालय में उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधान रहें,आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

तुला राशि :
तुला राशि के लोग आज सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं साथ ही आज आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके सारे पुराना विवाद सुलझेगा। आज भागदौड़ अधिक रह सकती है लेकिन, परिणाम अच्छे रहेंगे। अटका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। किसी भी प्रयास में सफल होने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जोखिम वाले क्षेत्रों में आज निवेश करने से बचें। आपके करीबी कुछ लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। व्यापार में जिस काम को आप जटिल समझ के साथ छोड़ रहे थे, वह बहुत बड़ा लाभ होने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है, समझदारी से काम लें और बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल :
आज आपके दैनिक काम में परिवर्तन हो सकेगा, आज पूरी तरह से मनोरंजन और मौज मस्ती के मूड में रहना चाहेंगे। मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिल सकेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप नए पोशाक और वाहन भी खरीद सकेंगे. भागीदारी में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद के पल बिता सकेंगे, प्रियजनों से मिलना होगा और आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।

धनु राशि :
धनु राशि के लोग आज आपकी मानसिक स्थिति काफी सकारात्मक रहेगी। लोग आपके टैलेंट को भी पहचानेंगे। घर में किसी प्रियजन का आगमन सभी के लिए खुशियां ला सकता है। धन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। सावधान रहें कि अहंकार और ईर्ष्या में पड़कर आप किसी लाभकारी योजना को खो सकते हैं। बड़ों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मकर राशिफल :
आपको मानसिक भय और उलझन रहेगी, जिसके कारण आप को योग्य निर्णय नहीं ले सकेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है,संतान की चिंता हो सकती है,काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। पेट संबंधी तकलीफ रहेगी. प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

कुंभ राशि :
कुंभ राशि के जातक आज अधिकांश समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में बीताएंगे। बड़ों के आशीर्वाद और स्नेह से आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आप हर निर्णय बहुत सोच समझकर लेंगे जिससे आपको कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। खर्च के मामले में आज आपको संभलकर चलना होगा नहीं बजट से बढ़कर धन खर्च हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला चल रहा है तो आज इस विषय को लेकर संयम रखें नहीं तो परेशानी होगी।

मीन राशिफल :
आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे,भाइयों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। मानसिक स्वस्थता के साथ निर्णय ले सकेंगे। विरोधियों के समक्ष आपकी जीत होगी। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंधने की संभावना है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद हैं, स्वजनों से मिलकर व मान सम्मान प्राप्त करके आप खुश रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि अपना व्यवहार सकारात्मक रखें इसे व्यक्तित्व निखरेगा और प्रभाव में वृद्धि होगी। आपकी प्रतिभा और क्षमता को लोग समझेंगे और सम्मान मिलेगा। संयुक्त परिवार में छोटी-छोटी बातें तनावपूर्ण हो सकती हैं, समझदारी से काम लेना होगा। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।

Back to top button