x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Happy Birthday Mouni Roy : मौनी रॉय ने लिया रणबीर से पंगा,जाने कुछ अनसुनी बाते


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही है। मौनी रॉय अब टीवी इंडस्ट्री का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना पहचान बन गई हैं। मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। उसके बाद कलर्स टीवी के सीरियल ‘नागिन’ में अपने एक्टिंग के कारण लोगों के दिलों पर राज करने लगी हैं। मौनी ने ‘देवों के देव महादेव’ में सती का किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने ‘जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’ में मीरा का किरदार निभाया था।

कई फेमस शो में काम कर चुकीं मौनी रॉय ने लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री पर राज किया और उसके बाद बॉलीवुड का रुख किया। मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनके रोल को प्रशंसा मिली थी। इसके बाद वह, जॉन अब्राहम की RAW, राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना में नजर आईं। हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में वह अहम भूमिका निभाती नजर आईं। फिल्म में उन्होंने निगेटिव भूमिका निभाकर रणबीर कपूर से पंगा लिया।

अपनी मेहनत के बल पर एक्ट्रेस की कुल वर्थ 1 मिलियन डॉलर है यानी 8 करोड़ रुपये है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि वो एक शो के लिए 30-40 लाख रुपये फीस लेती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत भी करोड़ों में है। आज (28 सितंबर) मौनी रॉय का जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1985 में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में उनका जन्म हुआ था।

Back to top button