x
मनोरंजन

कनिका मान ने खतरों के खिलाड़ी मेकर्स लगाए बड़े आरोप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ खत्म हो चुका है। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के विनर कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) बने हैं। तुषार कालिया को खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ एक कार और 20 लाख रुपए मिले हैं। तुषार के अलावा रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर मोहित मलिक और फैसल शेख भी फाइनलिस्ट थे। लेकिन शो खत्म होते ही एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) सुर्खियों में आ गई हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि वह एक और प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैंऔर इसी वजह से वो शो के फिनाले में नहीं आ पाईं। हालांकि कनिका शो के सेमीफिनाले तक आ गई थीं। इसके बाद ही कनिका ने शो के मेकर्स को उनकी नेगेटिव इमेज दिखने के लिए जिम्मेदार बताया था। सोशल मीडिया पर कुछ फैन क्लबों के अनुसार एक्ट्रेस की चैनल के साथ फेवेरिज्म को लेकर बहस हुई थी।

खतरों के खिलाड़ी शो के सेमी-फिनाले तक पहुंची थीं। शो खत्म होते ही कनिका ने शो के मेकर्स से पंगा ले लिया है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी कनिका मान पर भड़क गए थे क्योंकि कनिका शो के सेमी-फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाई थीं। रोहित शेट्टी ने कनिका मान के लिए बोला था कि वो शो को सीरियसली नहीं ले रही हैं। इन सबके बाद ही कनिका ने शो के मेकर्स से पंगा ले लिया है।

Back to top button