मुंबई – बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो अहान शेट्टी 11 साल से मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे थे। खबरें आ रही हैं कि तानिया और अहान शेट्टी का ब्रेकअप हो गया है।
अहान और तानिया
यह जोड़ी करीब डेढ़ महीने पहले ही अलग हो गई थी। अहान और तानिया ग्यारह साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वे बचपन के दोस्त थे, जो एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अक्सर अहान के साथ तानिया को पार्टीज में भी देखा जाता था। लेकिन कई दिनों से दोनों साथ में भी नहीं दिखे हैं। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं।
अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने ब्रेकअप
सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने ब्रेकअप कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले ही अहान और तानिया ने अपने रास्ते अलग किए हैं। दोनों अभी सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये अभी तक क्लियर नहीं हुआ है और ना ही तानिया या अहान में से किसी ने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि की है।अलग हो चुके कपल के एक करीबी दोस्त ने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह ग्यारह साल पुराने रिश्ते का अंत है। पिछले महीने ही उनका ब्रेकअप हो गया। वे फिलहाल सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अलगाव के पीछे का कारण वही दोनों ही बेहतर जानते हैं।’
कौन हैं तानिया श्रॉफ?
जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी तानिया एक मॉडल होने के साथ डिजाइनर भी हैं। अहान और तानिया चाइल्डहुड स्वीटहार्ट्स थे। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। साल 2021 में अहान की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान तानिया को शेट्टी परिवार के साथ भी देखा गया था।कुछ दिन पहले अहान शेट्टी को अपनी बहन अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। हालांकि, हमेशा साथ रहने वाली तानिया, अहान संग नजर नहीं आई थीं। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि शायद दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों पिछले कुछ समय से एक साथ तस्वीरें भी नहीं शेयर कर रहे थे।
अहान शेट्टी की फिल्में
अहान शेट्टी ने पिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अहान के साथ फिल्म में तारा सुतारिया लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इन दिनों एक्टर अपनी आगामी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।