x
मनोरंजन

रजनीकांत की बेटी ने दिया बेटे को दिया जन्म, रखा ये नाम -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रजनीकांत (Rajinikanth) की छोटी बेटी सौंदर्या रजीकांत (Soundarya Rajinikanth) घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद सौंदर्या रजनीकांत ने इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। बताते चलें कि सौंदर्या रजीकांत ने दूसरी शादी विशगन वनंगमुडी से साल 2019 में शादी की थी।

सौदर्या रजनीकांत ने साल 2010 में बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से शादी की थी। इस कपल का एक बेटा वेद है। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई। शादी के 7 साल के बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। सौदर्या रजनीकांत ने साल 2019 में विशगन वनंगमुडी के साथ शादी की थी और अब शादी के तीन साल बाद ये कपल एक बेटे का माता-पिता बना है। बताते चलें कि रजनीकांत की एक बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत हैं जो सौंदर्या रजनीकांत से बड़ी हैं।

सौंदर्या रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर चार तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक तस्वीर में वह अपने नवजात बच्चे की उंगली पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और उनके पति और बेटा भी नजर आ रहा है। सौंदर्या रजनीकांत ने इन फोटोज के साथ लिखा है, ‘भगवान की कृपा और हमारे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ विशगन, वेद और मैं आज 11.9.22 को वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुडी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। हमारे अद्भुत डॉक्टरों का शुक्रिया।

Back to top button