x
कोरोनाट्रेंडिंग

सावधान! कोरोना वैक्सीन लेने के बाद लड़की के ब्रेस्ट हो गये काफी बड़े


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – दुनियाभर में कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि इसके अलग-अलग साइड इफेक्ट्स भी नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों के मरने की खबर आई तो कई जगहों पर लोगों में वैक्सीन लेने के बाद असामान्य लक्षण भी देखने को मिले हैं। ऐसा ही नॉर्वे में एक लड़की में वैक्सीन लेने के बाद अजीब लक्षण देखने को मिले, जिसे देखकर खुद डॉक्टर हैरान रह गये।

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की रहने वाली 17 साल की एक लड़की ने कहा है कि उसके ऊपर कोरोना वायरस वैक्सीन का बेहद अजीप प्रभाव हुआ है, जिसके बाद वो काफी ज्यादा टेंशन में आ गई। लड़की ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद उसके ब्रेस्ट का साइज काफी बढ़ गया, जिससे वो काफी असहज महसूस कर रही है। ओस्लो की रहने वाली 17 साल की एम्मा की दोस्त ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद उसके ब्रेस्ट से साइज अचानक बढ़ गये और पूरे इलाके में उसकी चर्चा हो रही है, जिससे वो काफी असहज महसूस कर रही है। आपको बता दें कि नॉर्वे में फाइजर वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ओस्लो के स्थानीय रिपोर्टर को जब उस लड़की के बारे में जानकारी मिली तो वो लड़की से मिलने उसके घर गये। लेकिन, उस इलाके में जाकर लोकल रिपोर्टर को पता चला कि वो लड़की अकेली नहीं है, जिसके ब्रेस्ट साइज काफी बड़े-बड़े हो रहे हैं, बल्कि कई महिलाओं में वैक्सीन के साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं और कई महिलाओं के ब्रेस्ट साइज बढ़ गये हैं।

17 साल की लड़की एम्मा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उसके ब्रेस्ट साइज काफी बढ़ गये, जिसके बाद वो काफी घबरा गई और वो घबराई हुई डॉक्टर के पास पहुंच गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि ब्रेस्ट साइज बढ़ने के पीछे घबराने की कोई बात नहीं है और उसे टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। कुछ समय बाद उसके ब्रेस्ट का आकार फिर से नॉर्मल हो जाएगा। एम्मा ने अपने साथी टिकटॉकर्स से अपनी बात शेयर करते हुए कहा कि वैक्सीन लगने के बाद उसके ब्रा के साइज में इजाफा हो गया और वो काफी लोकप्रिय हो चुकी है। एम्मा ने कहा कि, जब उसे पता चला कि वो अकेली नहीं है, जिसके ब्रेस्ट साइज में इजाफा हुआ है, तो फिर उसने राहत की सांस ली। एम्मा ने कहा कि ”मैंने इस बारे में इंटरनेट पर कई आर्टिकिल पढ़ा और पता चला कि अमेरिका में सैकड़ों महिलाओं के ब्रेस्ट साइज बढ़ गये हैं, और ये सामान्य है”

डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेस्ट के आकार बढ़ने के पीछे साइड इफेक्ट सूजे हुए लिम्फ नोड से जुड़ा हुआ हो सकता है और विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद ऐसा होना कोई असामान्य लक्षण नहीं है, बल्कि ऐसा होता रहा है। वहीं, एक डॉक्टर ने कहा कि ‘हमने पाया है कि महिला के शरीर के जिस तरफ सीरिंज लगाया जाता है, उस तरउ लिम्फ नोड साइड इफेक्ट ज्यादा पहुंचता है और उस तरफ ब्रेस्ट के साइज बढ़ जाते हैं।’ डॉक्टर ने कहा कि ‘ये सब सामान्य लक्षण है और इससे जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है।”

अमेरिका के सीडीसी ने कहा था कि, करीब 11 प्रतिशत महिला अपने मॉडर्ना वैक्सीन के पहले शॉट के बाद अपने ब्रेस्ट के साइज में इजाफा देख सकती है, लेकिन इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।

Back to top button