x
मनोरंजन

KGF स्टार यश परिवार के साथ लहराया तिरंगा और अल्लू अर्जुन ने बर्फ की वादियों में -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रॉकी भाई यानी की यश (Yash) ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया हैं। एक्टर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो पूरे परिवार संग नजर आ रहे हैं।

यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो छत पर अपने परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि उन्होंने ‘हर घर तिरंगा ‘अभियान के घर पर तिरंगा लगाया है साथ ही हाथ में भी तिरंगा ले रखा हैं। फोटो में यश के साथ उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) नजर आ रही हैं। यश ने बेटे यथर्व (Yatharv) को गोद में ले रखा है और उन्होंने हाथ में तिरंगा पकड़ा है।

राधिका ने बेटी आयरा (Ayra) को गोदी में ले रखा हैं और हाथ में तिरंगा पकड़ा है और सभी नंगे पैर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, ‘ हमारे तिरंगे को देखने का अनूठा गौरव-साहस, सच्चाई और प्रगति का अवतार-ऊंची उड़ान। यहां मेरे सभी साथी भारतीयों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ एक्टर के पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उनको भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। सभी इस पर्व को अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। वहीं लुक की बात करें तो हमेशा की तरह इस दौरान उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें, यश हर त्योहार अपने परिवार के साथ मनाते हैं और इस दौरान वो अपने फैंस को भी विश करते हैं। यश की बात करें तो वो साउथ सिनेमा के दमदार और बड़े एक्टर हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं।

Back to top button