x
मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी 12 विनर बना टीवी का ये खिलाड़ी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) लगातार फैंस का दिल जीत रहा है। पहले एपिसोड से ही खतरों के खिलाड़ी 12 टीआरपी लिस्ट में अपनी पकड़ बनाए हुए है। फैंस जानने के लिए बेताब है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 12 का विनर कौन बनने वाला है। खतरों के खिलाड़ी 12 के सितारों ने केपटाउन में शूटिंग पूरी कर ली है। इसी बीच खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो के विनर का नाम लीक हो गया है।

फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर बनने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने फैजल शेख को खतरों के खिलाड़ी 12 की ट्रॉफी थमा दी है। पहले फैजल खान ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई उसके बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक भी किसी तरह की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

खतरों के खिलाड़ी 12 के फैंस ने ये खबर सुनकर अभी से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है। लोग खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर को बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी 12 में मिस्टर फैजू दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फैजल शेख ने अब तक हर टास्क को अच्छे से पूरा करने की कोशिश की है। बीच बीच में फैजल शेख अपने फैंस का मनोरंजन भी करते नजर आते हैं।

Back to top button