x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने खरीदी लग्जरी कार ,कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – Kartik Aaryan ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने कार कलेक्शन में नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी को जोड़ा है। रेंज रोवर एसवी लग्जरी एसयूवी की कीमत वेरिएंट के आधार पर ₹3.85 करोड़ से ₹4.17 करोड़ (एक्स-शोरूम भारत) के बीच जाती है। आइए इस लग्जरी एसयूवी के बारे में जान लेते हैं।

Kartik Aaryan की नई कार

Kartik Aaryan ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने कार कलेक्शन में नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी को जोड़ा है। रेंज रोवर एसवी लग्जरी एसयूवी की कीमत वेरिएंट के आधार पर ₹3.85 करोड़ से ₹4.17 करोड़ (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच जाती है।

इसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और ये ब्रिटिश लग्जरी एसयूवी पर आधारित सबसे पावरफुल वेरिएंट है। एसवी को लैंड रोवर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस द्वारा डेवलप किया गया है और आर्यन ने लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन खरीदा है। स्टैंडर्ड रेंज रोवर की तुलना में एसवी में नया फ्रंट बम्पर और 5-बार ग्रिल है। इसमें स्मूथ सेरेमिक और लकड़ी का उपयोग किया गया है। ग्राहकों के पास 23 इंच तक के अलॉय व्हील चुनने का विकल्प है।

कार्तिक ने साझा की नई कार की तस्वीर

नई कार खरीदने की जानकारी कार्तिक ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो पेट डॉग कटोरी के साथ कार की डिग्गी में लेटे हुए नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई।कार्तिक के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। सोनू के टीटू की स्वीटी में कार्तिक के को-स्टार सनी सिंह ने लिखा- चल सागर चाइनीज फिर। बता दें, यह कार्तिक का फेवरेट स्ट्रीट फूड प्लेस है। कबीर खान जो कार्तिक के साथ चंदू चैंपियन में काम कर रहे हैं, उन्होंने लिखा- ग्रेट च्वाइस चंदू।

पहली कार थी थर्ड हैंड

कार्तिक की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था, इसके बावजूद भी उनके पास रेड कार्पेट इवेंट में जाने के लिए खुद की कार नहीं थीं। जी हां, कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली 2 फिल्म के बाद उन्होंने एक कार खरीदी थी, वो भी थर्ड हैंड, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए थी। उस कार के डोर में प्रॉब्लम भी थी, इसके बावजूद उन्होंने ये कार ली क्योंकि रेड कार्पेट इवेंट में कार्तिक को ऑटो में, बाइक पर या लोगों से लिफ्ट लेकर जाना पड़ता था।जहां एक समय लोगों से लिफ्ट मांग कर या थर्ड हैंड कार से कार्तिक आर्यन को किसी भी इवेंट में जाना पड़ता था, वहीं अब उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है।

इंजन और परफॉरमेंस

नई रेंज रोवर एसवी को 4.4-लीटर वी8 इंजन दिया गया है। ये पावरट्रेन 626 बीएचपी और 750 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 290 किमी प्रति घंटा है और ये 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.6 सेकंड में पकड़ लेती है।
नई रेंज रोवर एसवी के अलावा कार्तिक के गैरेज में Lamborghini Urus, McLaren GT, MINI Cooper और Ducati Scrambler 1100 भी हैं।

कार्तिक का कार कलेक्शन

कार्तिक आर्यन के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520डी, मैकलेरन जीटी, मिनी कूपर एस, लेम्बोर्गिनी उरुस कैप्सूल और पोर्श 718 बॉक्सस्टर समेत कई शानदार कार हैं। इंडस्ट्री के सितारों के साथ तमाम फैंस कार्तिक को उनकी नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं बात करें कार्तिक की आने वाली फिल्मों के बारे में तो फिलहाल ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

भूल भुलैया 3 की शूटिंग

वहीं, इन दिनों कार्तिक फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। कार्तिक ने इस फिल्म की शूटिंग की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं।’भूल भुलैया 3′ में कार्तिक आर्यन मंजुलिका यानी विद्या बालन के साथ नजर आएंगे। कुछ दिन पहले कार्तिक ने विद्या बालन और तृप्ति डिमरी का टीम में स्वागत किया था। विद्या बालन ने भी कुछ दिन पहले शूटिंग करते हुए सेट से एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके साथ तृप्ति और कार्तिक नजर आए थे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।

कार्तिक वर्कफ़्रंट

कार्तिक की आखिरी फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर किया था। वहीं, उन्होंने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में कैमियो किया था। आने वाले दिनों में वो कबीर खान की स्पोर्ट फिल्म चंदू चैंपियन में देखे जाएंगे।कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि कार्तिक फिल्म आशिकी 3 में दिखाई देंगे, लेकिन यह फिल्म बनने से पहले ही ठंडे बस्ते में जा गिरी।

Back to top button