x
भारतराजनीति

सुधीर शर्मा का सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज,बोले आखरी सीएम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हिमाचल प्रदेश की सियासत में प्रतिमा स्थापित करने की क्या अहमियत है, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित न होने की वजह से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी.इसके बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में प्रतिमा स्थापना को लेकर एक अलग ही राजनीतिक रंग देखने को मिला. शनिवार (23 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा ने प्रतिमा स्थापित करने की इस सियासी जंग में एक नई ही बात जोड़ दी है.

कांग्रेस डूबता जहाज

भाजपा विधायक डाॅ. जनक राज ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उन्होंने कांग्रेस नेता ठाकुर रामलाल के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना कुनबा संभालना चाहिए और भाजपा की चिंता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वैंटिलेटर पर है और इस पर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ही चुनाव नहीं लड़ना चाहती तो उस संगठन की ताकत क्या रह गई होगी वह जगजाहिर है।डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं और सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री लिख देना चाहिए.

सुधीर शर्मा का आजीवन बीजेपी में रहने का वादा

धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा कांग्रेस सरकार में सिर्फ अकेले ऐसे विधायक थे, जो वीरभद्र सरकार में कैबिनेट में तो मंत्री रहे, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें जगह नहीं मिली. सुधीर शर्मा कांग्रेस में रहते हुए भी खुले मंच से सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों की खुलकर मुखालिफत करते रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी सुधीर शर्मा लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगातार जुबानी हमला बोलते रहे हैं.

सुधीर को धर्मशाला से उतारा

अब भाजपा ने सुधीर शर्मा को धर्मशाला से चुनावी मैदान में उतारा है. वह यहां से पहले 2022 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे. सुधीर चार बार के विधायक रहे हैं.सुधीर शर्मा ने अब सीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने सीएम पर तंज कसा है. बता दें कि सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले हैं.

Back to top button