x
मनोरंजन

इंडियन आइडल 13 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हर साल टीआरपी लिस्ट में ‘इंडियन आइडल’ का बोलबाला देखने को मिलता है। हर सीजन में ‘इंडियन आइडल’ आते ही टीआरपी की दुनिया को हिलाकर रख देता है। इसी बीच ‘इंडियन आइडल’ अपने 13वें सीजन की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ‘इंडियन आइडल 13’ का पहला प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) के प्रोमो में कंटेस्टेंट्स अपनी सुरीली आवाज में लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।

बीते सीजन में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के साथ विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी जज के तौर पर नजर आए थे। इस बार भी ‘इंडियन आइडल 13’ में ये तीनों सितारे जज बनने वाले हैं। गौरतलब है कि ‘इंडियन आइडल 13’ का आम लोगों के बीच काफी क्रेज है। ‘इंडियन आइडल 13’ में नजर आने वाले कंटेस्टेंट रातों रात स्टार बन जाते हैं। बीते सीजन में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

‘इंडियन आइडल 13’ का प्रोमो देखकर फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं। खबर है कि जल्द ही ‘इंडियन आइडल 13’ के ऑडिशन का आगाज किया जाएगा। मेकर्स ने ‘इंडियन आइडल 13’ को फ्लोर पर लाने की पूरी तैयारी कर ली है। टीवी गलियारे से कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ‘इंडियन आइडल 13’ का हिस्सा बनने वाली हैं। बीते सीजन में भी नेहा कक्कड़ ने जज की कुर्सी संभाली थी।

Back to top button