x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

विराट-अनुष्का की बेटी वामिका के बारे में मशहूर न्यूमेरोलॉजिस्ट ने की बड़ी भविष्यवाणी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई: एक साल पहले 11 जनवरी को विराट कोहली के घर में एक नन्हा मेहमान आया था। अनुष्का ने लक्ष्मी जैसी बेटी को जन्म दिया था, हालांकि एक साल बाद भी अनुष्का और विराट ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस मामले में खुद विराट ने खुद को प्राइवेसी देने की बात कही थी।

अब विराट और अनुष्का की बेटी को लेकर भी भविष्यवाणियां की जा रही हैं। जाने-माने न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी ने विराट अनुष्का की बेटी के बारे में भविष्यवाणी की।

संजय जुमानी ने कहा कि विराट और अनुष्का की बेटी का जन्म 11 तारीख को हुआ है इसलिए वह 2 मूलांक की हैं। इस मूलांक का स्वामी चन्द्रमा है। ऐसे लोग स्वप्निल, रोमांटिक और कलात्मक होते हैं।

संजय ने आगे कहा कि 2 अंक और 6 अंक वाले लोगों के लिए मनोरंजन की दुनिया बहुत अच्छी है. हो सकता है कि विराट-अनुष्का की बेटी आगे बढ़कर अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर बॉलीवुड में अपना नाम बना सके।

साथ ही विराट अनुष्का की बेटी डबल 8 नंबर है। यानी स्टार किड का भाग्यांक (1 + 1 + 1 + 2021) 8 है और सूर्य राशि के अनुसार उनकी राशि मकर है जिसका अंक भी 8 है। 8 अंक शनि का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यह बच्ची अपने माता-पिता के लिए भी भाग्यशाली साबित होगी।

Back to top button