x
मनोरंजन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का वेन्यू आया सामने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कुछ सालों से एक्ट्रेस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं। अब खबर आ रही है कि ये कपल जल्द शादी करने वाला है। हाल ही में आथिया जर्मनी से केएल राहुल की सर्जरी के बाद वापस लौटी हैं।

ये जोड़ा अगले तीन महीने में शादी के बंधन में बंध सकता है।बातचीत में अथिया शेट्टी के करीबी ने बताया कि दोनों तीन साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता काफी समय से सार्वजनिक है और अब अगले तीन महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इस शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। बता दें बीते दिनों खबर आई थी कि अथिया और केएल राहुल ने मुंबई में नया घर लिया है। अब कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट होंगे, इसी काफी तेजी से घर का काम हो रहा है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों के परिवार के लिए ये एक बड़ा कार्यक्रम होगा और अपने इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारी में आथिया खुद जुटी हुई हैं।

केएल राहुल अपनी कमर की सर्जरी करने के लिए विदेश गए थे। हाल ही में केएल राहुल ने फैंस को सोशल मीडिया पर अपडेट दिया कि वह जल्द ही ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘सभी को नमस्कार…कुछ हफ्ते मुश्किल भरे रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं बहुत अच्छे से ठीक हो रहा हूं। ठीक होने की मेरी राह शुरू हो गई है। आपके मैसेजेस और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं’।

Back to top button