मौनी रॉय ने बिकिनी लुक में मचाया तहलका -फोटो
![मौनी रॉय ने बिकिनी लुक में मचाया तहलका -फोटो](/wp-content/uploads/2022/07/Mouni-Roy.jpg)
मुंबई – मौनी रॉय अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैंएक्ट्रेस अपनी इन फोटोज में बिकिनी पहनकर नाक एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। अपनी इस फिल्म के लिए भी मौनी रॉय लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी कुछ तस्वीरों के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बिकिनी पहकनर ‘नागिन’ की तरह बलखाती नजर आईं।
मौनी रॉय (Mouni Roy) की इन फोटोज ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बिकिनी पिक्स को चंद मिनट पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, लेकिन इसे अभी तक 42 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। मौनी रॉय ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, “जब बारिश के बाद सूरज निकले…।” मौनी रॉय की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी अपना दिल हार गए। उन्होंने कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल भी बांधे।
मौनी रॉय (Mouni Roy) की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म से जुड़ा एक्ट्रेस का लुक भी रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।
मौनी रॉय (Mouni Roy) की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, “गॉर्जियस…।” वहीं दूसरे फैन ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट कर उन्हें ‘हॉट ब्यूटी बताया। कई फैंस ने जहां मौनी रॉय की फोटोज पर हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया तो वहीं कुछ यूजर ने फायर इमोजी शेयर कर मौनी रॉय की तारीफ की। बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण चर्चा में रही हैं।