x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन-मलाइका का प्राइवेट रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पेरिस ट्रिप की सारी झलकियों को कंपाइल किया है। इस एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी पेरिस ट्रिप के दौरान की गई सारी मौज-मस्ती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले दिनों पेरिस ट्रिप पर गए थे।

वीडियो की शुरुआत में अर्जुन कपूर को मास्क हटाकर नॉटी लुक देते हुए दिखाया गया है और फिर उन्हें फ्लाइट पकड़ने जाते वक्त टनल में दौड़ लगाते हुए। वीडियो में पेरिस की सड़कों पर दोनों को हंसी मजाक करते हुए और होटलों में लजीज खाना एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक क्लिप वो भी है जिसमें मलाइका अपने हाथों से अर्जुन कपूर को खाना खिला रही हैं।

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर प्लान की गई इस पेरिस ट्रिप में दोनों ने क्वालिटी टाइम बिताया। डिलीशियस खाना खाया और जमकर मस्ती की। मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये मौसम बहुत ज्यादा रोमांटिक है। थ्रोबैक तो बनता है। पेरिस अर्जुन कपूर के साथ।’ वीडियो पर हर्ट इमोजी बनाते हुए संजय कपूर ने कमेंट में लिखा- वाह वाह।

Back to top button