Close
भारतराजनीति

उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश

नई दिल्ली – उत्तराखंड में नया राजनीतिक संकट आ गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक संकट को इस्तीफा पेशकश करने की वजह बताया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को उन्होंने पत्र लिख कर यह पेशकश की। इस बीच उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात भी की।

जानकारी के मुताबिक वह शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए हैं और वह रात 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। वहीं शनिवार को शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की मीटिंग है, जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक होगें। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा जो एक विधायक होगा। तीरथ सिंह रावत ने पत्र में कहा है कि आर्टिकल 164-ए के हिसाब से उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद छ महीने में विधानसभा का सदस्य बनना था, लेकिन आर्टिकल 151 कहता है कि अगर विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता है तो वहा पर उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं. उतराखंड में संवैधानिक संकट न खड़ा हो, इसलिए मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहता हूं।

तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। 10 सितंबर तक उनका विधायक चुना जाना अनिवार्य था। बता दें कि तीरथ सिंह रावत मार्च में ही मुख्यमंत्री बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह उन्होंने ली थी। त्रिवेंद्र सिंह रावत का उनकी पार्टी में विरोध हो रहा था, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने CM बदलने का फैसला किया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत करीब चार साल तक राज्य की कमान संभाले रहे। जब तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया तो हर कोई चौंक गया क्योंकि वह सीएम की रेस में नहीं थे। तीरथ सिंह रावत पौड़ी लोकसभा से सांसद हैं।

Back to top button