x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

करण कुंद्रा ने नीतू कपूर को दी दादी बनने की बधाई,रखा बच्चे का निक नेम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज सुबह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर सबको चौंका दिया है। फैंस को अब भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता पिता बनने जा रहे हैं। ढ़ाई महीने में ही आलिया भट्ट ने नीतू कपूर को खुशखबरी सुना दी है। ये खबर सुनने के बाद नीतू कपूर और शाहीन भट्ट जैसे रिश्तेदारों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

करण कुंद्रा ने कुछ देर पहले ही नीतू कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करण कुंद्रा (Karan Kundrra), नीतू कपूर के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई देते हुए लिखा, बधाई हो मैम…। इसके साथ ही करण कुंद्रा ने आलिया भट्ट के होने वाले बच्चे को एक निक नेम भी दे डाला है। करण कुंद्रा ने आलिया भट्ट के बच्चे के छोटू जी कहकर बुलाया है। सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

कुछ समय पहले ही नीतू कपूर ने दादी बनने पर रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर को मीडिया के लोग दादी कहकर बुला रहे हैं।दादी शब्द सुनते ही नीतू कपूर खुशी के मारे झूम उठीं। इस दौरान नीतू कपूर ने मीडिया का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फैंस भी लगातार आलिया भट्ट की सास को बधाई दे रहे हैं।

Back to top button